Get App

Varun Beverages दक्षिण अफ्रीका की Crickley Dairy में खरीदेगी 100% हिस्सा, शेयर 2% उछला

Varun Beverages Share Price: इस डील पर अभी रेगुलेटरी और अन्य मंजूरियां लिया जाना बाकी है। इन मंजूरियों में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लिया जाना भी शामिल है। वरुण बेवरेजेज का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 261 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 10:21 AM
Varun Beverages दक्षिण अफ्रीका की Crickley Dairy में खरीदेगी 100% हिस्सा, शेयर 2% उछला
Varun Beverages ने कहा है कि सौदे की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 131.46 करोड़ रुपये रहेगी।

पेप्सिको को बॉटलिंग ​सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली वरुण बेवरेजेज के शेयरों में 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। BSE पर शेयर 418 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 415.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी The Beverage Company Proprietary Limited (Bevco) दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Crickley Dairy Proprietary Limited (Crickley) में 100% हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए एग्रीमेंट हो गया है।

सौद की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 131.46 करोड़ रुपये रहेगी। इस डील पर अभी रेगुलेटरी और अन्य मंजूरियां लिया जाना बाकी है। इन मंजूरियों में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लिया जाना भी शामिल है। कंपनी ने कहा है कि यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

Varun Beverages का शेयर एक महीने में 11 प्रतिशत कमजोर

वरुण बेवरेजेज का मार्केट कैप बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत और एक महीने में 11 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 568.50 रुपये और एडजस्टेड लो 400.60 रुपये है। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म BoFA Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें