Vedanta Share Price: अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा गया कि कंपनी के बोर्ड ने 1 लाख रुपये फेस वैल्यू वाले 1 लाख सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, रिडीमेबल डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दे दी है। एनसीडी बीएसई पर लिस्ट होंगे। 20 जून को कंपनी के बोर्ड की बैठक के दौरान वेदांता के शेयर करीब 7 प्रतिशत तक उछल गए।
