Get App

वेदांता के पावर प्लांट में बड़ा हादसा; बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

Vedanta boiler blast news: छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 9 मजदूरों की मौत हो गई। वेदांता ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 8:08 PM
वेदांता के पावर प्लांट में बड़ा हादसा; बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल
Vedanta Ltd का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में BSE पर 0.99% की बढ़त के साथ ₹752.50 पर बंद हुआ था।

Vedanta boiler blast news: दिग्गज माइनिंग कंपनी Vedanta Ltd के पावर प्लांट में मंगलवार (14 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया। यह पावर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंहितराई इलाके में है। इसमें बॉयलर फटने से कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेदांता ने हादसे पर क्या कहा?

वेदांता के प्रवक्ता के मुताबिक, '14 अप्रैल 2026 की दोपहर सिंहितराई प्लांट के एक बॉयलर यूनिट में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इसमें हमारे सब-कॉन्ट्रैक्टर NGSL के कर्मचारी शामिल थे, जो इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करते हैं।'

कंपनी ने कहा कि फिलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज और हर जरूरी मेडिकल सहायता देना है। इसके लिए कंपनी मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें