Get App

Vedanta Q1 Results: माइनिंग कंपनी का मुनाफा 72% बढ़ा, रेवेन्यू में 54% का इजाफा

Vedanta Q1 Results: जून 2026 तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 17,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 13,203 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 3:45 PM
Vedanta Q1 Results: माइनिंग कंपनी का मुनाफा 72% बढ़ा, रेवेन्यू में 54% का इजाफा
Vedanta का जून 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 24205 करोड़ रुपये रहा।

Vedanta June Quarter Results: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 5473 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 3185 करोड़ रुपये से 72 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 53.6 प्रतिशत बढ़कर 24205 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 15754 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में नतीजों को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें जारी किया गया।

Vedanta ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च बढ़कर 17,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 13,203 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर हरे निशान में बंद

तिमाही नतीजे आने से पहले वेदांता के शेयर में गिरावट थी। लेकिन नतीजे जारी होने के बाद शेयर हरे निशान में है। बीएसई पर शेयर पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक चढ़कर 269.55 रुपये के हाई तक गया। बाद में 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 267.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें