Vedanta QIP: माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने 19.31 करोड़ इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 8,500 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर से अधिक) जुटाए हैं। QIP के तहत इश्यू प्राइस 440 रुपये प्रति शेयर रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 19 जुलाई को बंद हुए QIP में 461.26 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 4.61 प्रतिशत की छूट दी गई थी। QIP में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs), म्यूचुअल फंड्स, बीमा कंपनियों और अन्य निवेशकों की ओर से अच्छी रुचि देखने को मिली।
