वेदांता (Vedanta) के शेयरों में खरीदारी का अच्छा रुझान दिख रहा है। इसकी वजह ये है कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है। पहले ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी थी लेकिन अब इसे अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है लेकिन यह टारगेट अभी भी मौजूदा लेवल से काफी नीचे है। आज की बात करें तो इसके शेयर इंट्रा-डे BSE पर 3.18 फीसदी उछलकर 272.15 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफावसूली पर भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत है। फिलहाल BSE पर यह 2.31 फीसदी की बढ़त के सथ 269.85 रुपये के भाव (Vedanta Share Price) पर है।
ब्रोकरेज ने क्यों बढ़ाई Vedanta की रेटिंग
कंपनी ने कैपिसिटी बढ़ाकर वित्त वर्ष 2025-27 में 600-750 करोड़ डॉलर के EBITDA को हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को सेल से अपग्रेड कर अंडरपरफॉर्म कर दिया है। टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 230 रुपये से 260 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डीलेवरेवज के साथ कंपनी के कैपिटल एलोकेशन और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर पर भी निगाहें रहेंगी। इसके ऑपरेशनल पैरामीटर में सुधार होता है तो फिर रेटिंग करनी पड़ेगी।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
वेदांता के शेयर पिछले साल 29 मई 2023 को एक साल के हाई 301 रुपये पर थे। इसके बाद बिकवाली के दबाव में चार महीने में यह करीब 31 फीसदी फिसलकर 28 सितंबर 2023 को 207.85 रुपये तक आ गया। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से अब तक यह करीब 30 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के हाई से यह 11 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।