Vedanta में 6% तेजी, शेयर ने क्रिएट किया 52 वीक का नया हाई; नुवामा को ₹800 के पार जाने की उम्मीद

Vedanta Share Price: ब्रोकरेज ने वेदांता के लिए वित्त वर्ष 2027 के लिए EBITDA अनुमान को 17% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 8% बढ़ा दिया है। शेयर को ट्रैक करने वाले 14 एनालिस्ट में से 10 ने "बाय" रेटिंग दी है। वेदांता 5 अलग-अलग एंटिटीज में डीमर्जर के लिए कानूनी मंजूरी पाने के आखिरी चरण में है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Vedanta के शेयर को 14 एनालिस्ट कवर करते हैं और सबसे हाई टारगेट नुवामा का है।

अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 14 जनवरी को तेजी है। BSE पर शेयर बढ़त में खुलने के बाद 6.6 प्रतिशत चढ़कर ₹679.40 के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 675.70 रुपये पर सेटल हुआ। तेजी की एक वजह यह है कि इसे ब्रोकरेज फर्म नुवामा से अपना सबसे हाई टारगेट मिला है। नुवामा ने वेदांता पर अपनी "बाय" रेटिंग बरकरार रखते हुए प्राइस टारगेट को पहले के ₹686 से 18% बढ़ाकर ₹806 कर दिया है। वेदांता के शेयर को 14 एनालिस्ट कवर करते हैं और सबसे हाई टारगेट नुवामा का है।

नया टारगेट प्राइस शेयर के पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत ज्यादा है। नुवामा ने अपने नोट में लिखा है कि वेदांता 5 अलग-अलग एंटिटीज में डीमर्जर के लिए कानूनी मंजूरी पाने के आखिरी चरण में है। इससे शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक होगी। कमोडिटी की मजबूत कीमतें, लागत में कमी, और वॉल्यूम ग्रोथ से निवेशकों के निवेश का नजरिया और मजबूत होता है। NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल) की मुंबई बेंच ने वेदांता के डीमर्जर को 9 जनवरी 2026 को मंजूरी दे दी।

ब्रोकरेज ने वेदांता के लिए वित्त वर्ष 2027 के लिए EBITDA अनुमान को 17% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 8% बढ़ा दिया है। नुवामा के नोट में कहा गया है कि कमोडिटी की ऊंची कीमतें वेदांता के EBITDA को वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान 20% की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने में मदद करेंगी।


Vedanta का शेयर एक साल में 57 प्रतिशत मजबूत

वेदांता का मार्केट कैप ₹2.64 लाख करोड़ से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। शेयर एक साल में 57% और एक महीने में 24% मजबूत हुआ है। 2 साल में कीमत करीब 150% चढ़ी है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर को ट्रैक करने वाले 14 एनालिस्ट में से 10 ने "बाय" रेटिंग दी है। बाकी 4 ने "होल्ड" की सिफारिश की है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में वेदांता का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.9% घटकर ₹3479 करोड़ रह गया। एक साल पहले मुनाफा ₹5603 करोड़ था। कुल इनकम ₹40464 करोड़ हो गई, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹38934 करोड़ थी। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹74295 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹17928 करोड़ रहा था।

Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; दो लिस्टिंग्स के साथ Tata Elxsi, 5Paisa और Kotak Bank समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।