अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 14 जनवरी को तेजी है। BSE पर शेयर बढ़त में खुलने के बाद 6.6 प्रतिशत चढ़कर ₹679.40 के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 675.70 रुपये पर सेटल हुआ। तेजी की एक वजह यह है कि इसे ब्रोकरेज फर्म नुवामा से अपना सबसे हाई टारगेट मिला है। नुवामा ने वेदांता पर अपनी "बाय" रेटिंग बरकरार रखते हुए प्राइस टारगेट को पहले के ₹686 से 18% बढ़ाकर ₹806 कर दिया है। वेदांता के शेयर को 14 एनालिस्ट कवर करते हैं और सबसे हाई टारगेट नुवामा का है।
