माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 7 अगस्त को शुरुआती कारोबार में 5% तक की बढ़त नजर आई। तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। हालांकि, डोमेस्टिक ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि वेदांता में हालिया तेजी के बाद कंपनी के शेयरों द्वारा ऑफर किया रिस्क रिवॉर्ड रेशियो सही नहीं है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 12 बजकर 50 मिनट पर कंपनी का शेयर 4.20% की बढ़ोतरी के साथ 431.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
