Get App

Vedanta का शेयर 52-हफ्तों के निचले स्तर पर आया, ₹2,500 करोड़ जुटाने की योजना का नहीं दिखा असर

Vedanta Shares: वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही दिन के कारोबार में वेंदाता के शेयर 222.55 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया निचला स्तर है। फिलहाल वेदांता के शेयर अपने पिछले 14 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 4:45 PM
Vedanta का शेयर 52-हफ्तों के निचले स्तर पर आया, ₹2,500 करोड़ जुटाने की योजना का नहीं दिखा असर
वेदांता रिसोर्सेज काफी हद तक अपनी भारतीय इकाई और हिंदुस्तान जिंक के डिविडेंड पर निर्भर है

Vedanta Shares: वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही दिन के कारोबार में वेंदाता के शेयर 222.55 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया निचला स्तर है। फिलहाल वेदांता के शेयर अपने पिछले 14 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। दिन के अंत में वेदांता के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर, 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 225.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में गिरावट इस खबर के बावजूद आई है कि उसके बोर्ड ने 2500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Vedanta ने गुरुवार 21 सितंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसे प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी मिली है। कंपनी ने बताया कि यह फंडिंग उसके नियमित री-फाइनेंसिंग का हिस्सा है।

2.5 लाख एनसीडी जारी करेगी कंपनी

वेदांता ने गुरुवार को अपनी बोर्ड बैठक में सुरक्षित, अनरेटेड, अनलिस्टेड, रिडीमेबल NCDs जारी करके फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी 2.5 लाख एनसीडी जारी करेगी और प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगी। यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर किया जाएगा। एनसीडी को एक या एक से अधिक किश्तों में जारी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें