दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma) का कहना है कि वह सरकारी कंपनियों के शेयरों से दूर रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से इन कंपनियों की चमक बढ़ी है। शर्मा ने PSU Stocks से दूरी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियों की निर्भरता इस बात पर होती है कि सरकार कितना बजट आवंटित करती है। इसके अलावा उनका भविष्य सरकार की पॉलिसी पर भी निर्भर करता है। इन दोनों वजहों से सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स रिस्की लगते हैं। इस साल सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स के रिटर्न ने चौंकाया है। 2023 में Nifty PSE Index ने 40.9 फीसदी रिटर्न दिया है। इस वजह से इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। HAL और BHEL ने तो एक साल में 56 से 60 फीसदी तक रिटर्न दिए हैं।
