Get App

मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने कहा कि बाजार के ऊपर जाते समय नौसिखिया ट्रेडर्स भी रातोंरात जीनियस, सलाहकार, चार्ट के ज्ञाता और अर्थशास्त्री बन जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 3:52 PM
मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया
सेंसेक्स (Sensex) में इस साल अभी तक करीब 5,500 अंक की गिरावट आ चुकी है

इस साल सेंसेक्स (Sensex) अभी तक करीब 5,500 अंक गिर चुका है। जाने-माने निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने इस गिरावट के पीछे शेयर ट्रेडिंग को खेल बना लेने के ट्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। केडिया ने इकनॉमिक टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "आज सभी के हाथ में जुआ खेलने की डिवाइस (मोबाइल) है, जिसके चलते बाजार क्रैश हो रहा है। मोबाइल फोन के चलते दुनिया में करीब 95 फीसदी लोग वैध जुआरी हो गए हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या अमेरिका में है। यह एक तरह से पोकर या तीन पत्ती खेलना हो गया है।"

विजय केडिया को शेयर बाजार में वैल्यू स्टॉक को शुरुआती स्तर पर चुनने के लिए जाना जाता है। केडिया ने कहा कि पिछले दो सालों से पिछले दो साल में करोड़ों नए वैध जुआरी बाजार में शामिल हुए हैं। उन्होंने इकनॉमिक टाइम्स को बताया, "ट्रेडिंग ऐप कैशीनो बन गए हैं। यहां तक कि कॉलेज जाने वाले लड़के और हाउसवाइफ भी आज टेक्निकल्स के बारे में बात कर रहे हैं। वे ट्रेडिंग कोर्स कर रहे हैं और चार्ट की तरफ देख रहे हैं, लेकिन कोई भी फंडामेंटल के बारे में बात नहीं कर रहा है। यह एक तरह से ड्रग जैसा है।"

विजय केडिया ने यह भी कहा कि SEBI को नए और छोटे निवेशकों को फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग करने से रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। विजय केडिया ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर तैनात एक CISF के जवान से हुई, जिसके फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेडिंग से 15 लाख रुपये डूब गए। वहीं एक स्कूल टीचर की इसी तरीके से 42 लाख रुपये डूब गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें