Vijaya Diagnostic Centre के शेयर में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी, छुई नई ऊंचाई; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Vijaya Diagnostic Centre Stock Price: तिमाही नतीजों, विस्तार योजना और अच्छे मार्जिन को देखते हुए ब्रोकरेज को विजया डायग्नोस्टिक के शेयर में और तेजी आने की उम्मीद है। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.3 प्रतिशत ​बढ़कर 155.21 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 21.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 33.45 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 10, 2024 पर 12:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2024 में विजया डायग्नोस्टिक्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 40.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 118.83 करोड़ रुपये हो गया।

Vijaya Diagnostic Centre Share Price: हेल्थ चेकअप और पैथोलॉजी सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के शेयरों में 10 मई को लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त है। कीमत 9 प्रतिशत तक उछली और नई ऊंचाई पर पहुंच गई। मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ने से शेयरों में खरीद बढ़ी है। कंपनी के वित्तीय नतीजों से ब्रोकरेज खुश हैं और उन्होंने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इससे भी खरीद को बूस्ट मिला है।

बीएसई पर शेयर सुबह बढ़त के साथ 734.75 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक उछलकर 799 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का अब तक का उच्च स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप 8100 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी में मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.06 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 45.94 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

विजया डायग्नोस्टिक को Q4 में कितना मुनाफा


मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.3 प्रतिशत ​बढ़कर 155.21 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2023 तिमाही में यह 120.99 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 33.45 करोड़ रुपये रहा, जो सालभर पहले 27.49 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024 में विजया डायग्नोस्टिक्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.3 प्रतिशत बढ़कर 547.81 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 459.22 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 40.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 118.83 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 84.63 करोड़ रुपये था।

ब्रोकरेज ने कितना टारगेट प्राइस किया सेट

तिमाही नतीजों, विस्तार योजना और अच्छे मार्जिन को देखते हुए ब्रोकरेज को विजया डायग्नोस्टिक के शेयर में और तेजी आने की उम्मीद है। Nuvama Institutional Equities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाकर 910 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज को कंपनी की मौजूदा स्टॉक वैल्यूएशन आक​र्षक लग रही है। JM Financial ने शेयर के​ लिए 830 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस और 'बाय' रेटिंग दी है।

1,000 रुपये तक जा सकता है SBI का शेयर, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।