Get App

Visaman Global Sales के शेयरों की फीकी एंट्री, महज 5% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए स्टॉक

Visaman Global Sales IPO Listing: विसामन ग्लोबल सेल्स के शेयरों ने सोमवार 1 जुलाई को मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार में एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 45.1 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 43 रुपये के इश्यू प्राइस से सिर्फ करीब 5 फीसदी अधिक है। विसामन ग्लोबल सेल्स का 24 जून को बोली के खुला था और 26 जून को बंद हुआ था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 10:45 AM
Visaman Global Sales के शेयरों की फीकी एंट्री, महज 5% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए स्टॉक
Visaman Global Sales IPO Listing: कंपनी को आईपीओ से कुल 16.05 करोड़ रुपये मिले हैं

Visaman Global Sales IPO Listing: विसामन ग्लोबल सेल्स के शेयरों ने सोमवार 1 जुलाई को मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार में एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 45.1 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 43 रुपये के इश्यू प्राइस से सिर्फ करीब 5 फीसदी अधिक है। विसामन ग्लोबल सेल्स का 24 जून को बोली के खुला था और 26 जून को बंद हुआ था। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 37.32 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था और इन सभी को 43 रुपये प्रति शेयर के फिक्स भाव पर लॉन्च किया गया था। कंपनी को आईपीओ से कुल 16.05 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी ने बताया कि वह IPO के जरिए मिली राशि का इस्तेमाल अपने ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमताओं को बेहतर बनाने में करेगी।

कंपनी ने कहा कि इस राशि का अधिकतर हिस्सा गुजरात के राजटोक में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बनाने में खर्च होगा। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों पर भी इसका एक हिस्सा खर्च होगा।

विसामन ग्लोबल सेल्स के IPO को कुल 42.20 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों से मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 51.54 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं 'अन्य' कैटेगरी में कंपनी को 28.12 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।

रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 3,000 शेयरों का था। यानी उन्हें न्यूनतम 3,000 शेयरों के लिए बोली लगानी थी, जिसके लिए उन्हें 1.29 लाख रुपये निवेश करने थे। विसामन ग्लोबल सेल्स के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को फाइनल हुआ था। मितुलकुमार वासा, सुरेशचंद्र वासा, अवनी वासा, इलाबेन वासा और कुलार ब्रिजेश एन कंपनी के प्रमोटर हैं। आईपीओ के बाद प्रमोटर शेयरहोल्डिंग वर्तमान में 100 फीसदी से घटकर 72.98 फीसदी हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें