Vishal Mega Mart Share Price: चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट के लिए धमाकेदार रही। जून तिमाही के शानदार नतीजे के बाद निवेशकों का जोश बढ़ा और इसके शेयर आज रॉकेट बन गए। सिर्फ यही नहीं, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है यानी कि अभी इसमें और तेजी की गुंजाइश बाकी है। आज की तेजी के साथ आईपीओ निवेशकों का पैसा आठ महीने में ही डबल से अधिक हो गया और अभी इसमें और तेजी बाकी है। आज बीएसई पर यह 1.49% के उछाल के साथ ₹146.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.69% चढ़कर ₹155.45 के भाव तक पहुंच गया था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹78 में जारी हुए थे और घरेलू मार्केट में इसकी पिछले साल 18 दिसंबर को एंट्री हुई थी।
