वित्तीय दबावों से जूझ रही वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयरों ने पिछले कुछ समय में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। इस वित्त वर्ष में इसने 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है यानी कि 7 महीने से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों का दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है। आज की बात करें तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में बीएसई पर इंट्रा-डे में ढाई फीसदी से अधिक फिसल गया था। इसके बार फिर इसने रिकवरी की और उतार-चढ़ाव के साथ दिन के आखिरी में यह 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 11.81 रुपये के भाव (Voda Idea Share Price) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 11.68 रुपये तक आ गया था। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक मौजूदा लेवल से अभी यह और नीचे आ सकता है।
