Get App

Vodafone Idea तेजी से बढ़ा रही 5G नेटवर्क, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

Vodafone Idea ने 5G नेटवर्क का विस्तार तेज किया है। चंडीगढ़ और पटना में सर्विस लॉन्च के बाद दिल्ली और बेंगलुरु की तैयारी है। इसका कंपनी के शेयरों पर भी असर दिख सकता है। आइए जानते हैं कि वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर ब्रोकरेज की क्या राय है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 7:47 PM
Vodafone Idea तेजी से बढ़ा रही 5G नेटवर्क, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों की मिलीजुली राय है।

 

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी ने सोमवार को चंडीगढ़ और पटना में 5G सेवाओं की शुरुआत की। वोडाफोन आइडिया ने कहा कि जिन ग्राहकों के पास 5G डिवाइस हैं, वे 28 अप्रैल 2025 से इन दोनों शहरों में हाई-स्पीड नेटवर्क का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह मई में कंपनी दिल्ली और बेंगलुरु में भी 5G नेटवर्क लॉन्च करेगी।

मुंबई के बाद नए शहरों में तेज विस्तार

Vi ने मार्च में मुंबई में 5G सेवाएं शुरू की थीं, जहां अब 70% से ज्यादा यूजर्स 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुंबई में Vi 5G नेटवर्क से कंपनी का लगभग 20% नेटवर्क डेटा ट्रैफिक आ रहा है। अब कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि वह जल्द ही दिल्ली और बेंगलुरु में भी 5G सेवाओं का विस्तार करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें