Get App

Vodafone Idea एजीआर बकाये पर केंद्र से कर रही है बात, CEO को अगले 7-8 हफ्ते में Debt Funding पूरा होने की उम्मीद

कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने Bharti Airtel और Vodafone Idea सहित 19 टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया की फिर से गणना के लिए दायर 19 याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इस फैसले को टेलीकॉम कंपनियों, खासकर वोडाफोन आइडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 7:13 PM
Vodafone Idea एजीआर बकाये पर केंद्र से कर रही है बात, CEO को अगले 7-8 हफ्ते में Debt Funding पूरा होने की उम्मीद
वोडाफोन आइडिया ने AGR बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में नहीं आने के बाद सरकार के साथ "नए सिरे से बातचीत" शुरू की है।

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया ने AGR बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में नहीं आने के बाद सरकार के साथ "नए सिरे से बातचीत" शुरू की है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अक्षय मूंदड़ा ने आज 23 सितंबर यह जानकारी दी। मूंदड़ा ने आगे कहा कि इंडस्ट्री को कैश फ्लो जनरेट करने की अपनी क्षमता में सुधार के लिए टैरिफ हाइक के एक और राउंड की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम ऑपरेटर को उम्मीद है कि डेट फंडिंग (Debt Funding) सात से आठ हफ्ते में पूरा हो जाएगा। कंपनी के शेयरों में आज 3.34 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 10.83 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिच कर दी थी टेलीकॉम कंपनियों की याचिका

कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित 19 टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया की फिर से गणना के लिए दायर 19 याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इस फैसले को टेलीकॉम कंपनियों, खासकर वोडाफोन आइडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जो नकदी की कमी से जूझ रही है और उसे सरकार को हजारों करोड़ रुपये का फीस देना है।

Vodafone Idea के CEO ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें