Get App

Vodafone-idea ने लाइसेंस फीस चुकाने के लिए दूरसंचार विभाग से मांगा 25 मार्च तक का समय

VODAFONE IDEA ने पिछली तिमाही में मात्र 10% ही लाइसेंस फीस जमा कराई थी। कंपनी ने सरकार के पास मात्र 78 करोड़ रुपये ही फीस जमा कराई थी। जबकि 780 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस जमा करानी थी। लाइसेंस फीस के 702 करोड रुपए के बकाए पर कंपनी को दूरसंचार विभाग ने कारण बताओ नोटिस दिया था। अब कंपनी ने फीस चुकाने के लिए 25 मार्च तक का समय मांगा है

Aseem Manchandaअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 1:00 PM
Vodafone-idea ने लाइसेंस फीस चुकाने के लिए दूरसंचार विभाग से मांगा 25 मार्च तक का समय
VODAFONE IDEA ने कहा है कि वह दो किश्तों में 25 मार्च तक लाइसेंस फीस चुका देगी। पहली किश्त फरवरी में ही अदा कर दी जायेगी

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। यहां तक कि सरकार को दी जाने वाली लाइसेंस फीस चुकाने में कंपनी असफल रही है। इसके लिए कंपनी को पिछले दिनों कारण बताओ नोटिस (Show cause notice) भी जारी किया गया था। अब पता चला है कि लाइसेंस फीस नहीं देने के मामले में वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है। इसके लिए कंपनी ने दूरसंचार विभाग से लाइसेंस फीस चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। वोडाफोन आइडिया ने लाइसेंस फीस चुकाने के लिए 25 मार्च तक का समय मांगा है। कंपनी ने पिछली तिमाही में 702 करोड रुपए लाइसेंस फीस कम दी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि Vodafone-idea ने दूरसंचार विभाग को जवाब दिया है। इससे पहले दूरसंचार विभाग ने लाइसेंस फीस नहीं मिलने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया था। कंपनी ने पिछले तिमाही में लाइसेंस फीस कम जमा की थी। कंपनी ने 780 करोड की बजाय मात्र 78 करोड़ रुपये फीस के तौर पर जमा की थी।

शॉर्ट टर्म में जोरदार मुनाफा देने वाले 4 स्टॉक्स, दिग्गजों से जानें शेयर्स के नाम और टारगेट प्राइस

कंपनी ने पिछली तिमाही में मात्र 10% ही लाइसेंस फीस अदा की थी। इस तरह VODAFONE IDEA ने सरकार के पास मात्र 78 करोड़ रुपये ही फीस जमा कराई है जबकि कंपनी को कुल मिलाकर 780 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस जमा करानी थी। इसके बाद दूरसंचार विभाग ने लाइसेंस फीस के 702 करोड रुपए के बकाए पर कंपनी से जवाब मांगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें