Get App

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आ सकती है 39% की तेजी! ब्रोकरेज फर्म ने इस कारण से दी 'Buy' रेटिंग

Vodafone Idea Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि चीफ जस्टिस की अगुआई वाले सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने AGR बकाया मामले में कंपनी की याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई है। अगर फैसला कंपनी के पक्ष में आता है, तो इसकी AGR बकाया राशि में लगभग 30,000 से 35,000 करोड़ रुपये की कमी आ सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 7:57 PM
Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आ सकती है 39% की तेजी! ब्रोकरेज फर्म ने इस कारण से दी 'Buy' रेटिंग
Vodafone Idea Shares: पिछले एक साल में वोडाफोन के शेयरों में 125% से अधिक की तेजी आई है

Vodafone Idea Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि चीफ जस्टिस की अगुआई वाले सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने AGR बकाया मामले में कंपनी की याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई है। यह इसके लिए अच्छी खबर है। सिटी ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से वोडाफोन आइडिया के पक्ष में फैसला आता है, तो कंपनी की AGR बकाया राशि में लगभग 30,000 करोड़ रुपये से 35,000 करोड़ रुपये की कमी आ सकती है।

ब्रोकरेज ने 23 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ वोडाफोन आइडिया के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 39 प्रतिशत तेजी आने की संभावना जताता है। सुबह 10.35 बजे के करीब, वोडाफोन आइडिया के शेयर NSE पर 2.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.14 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने वोडाफोन आइडिया की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे की दलीलें सुनीं। साल्वे ने कहा कि इस याचिका पर विचार करने की जरूरत है।

साल्वे ने कोर्ट को बताया कि कंपनी की ओर से क्यूरेटिव याचिका सितंबर 2023 में दाखिल की गई थी, लेकिन तब से वोडाफोन आइडिया का रिस्ट्रक्चर हुआ है और कंपनी के निवेशक एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के मुद्दे को बंद करना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें