Voda Idea Share Price: वोडा आइडिया से बनेगा तगड़ा मुनाफा? एक्सपर्ट्स का ये है रुझान

Voda Idea Share Price: वित्तीय दबावों से जूझ रही वोडा आइडिया आज मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करेगी। नतीजे के ऐलान के पहले इसके शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। जब से इसने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाया है, यह लगातार निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स भी इस पर निगाह बनाए हुए हैं

अपडेटेड May 16, 2024 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
एक साल के हाई से काफी नीचे होने के बावजूद Voda Idea के एफपीओ निवेशक अभी भी तगड़े फायदे में हैं क्योंकि उन्हें 11 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। एफपीओ के शेयर 25 अप्रैल 2024 को लिस्ट हुए थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Voda Idea Share Price: वित्तीय दबावों से जूझ रही वोडा आइडिया आज मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करेगी। नतीजे के ऐलान के पहले इसके शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। जब से इसने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाया है, यह लगातार निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स भी इस पर निगाह बनाए हुए हैं। MSCI के इंडेक्स में शामिल होने की संभावना पर इसे लेकर और बुलिश माहौल बना है। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में BSE पर इसके शेयर 1.59 फीसदी उछलकर 13.40 रुपये तक पहुंच गए थे। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 13.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    Voda Idea को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान

    वोडा आइडिया ने FPO के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाया तो ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने अनुमान लगाया कि अगस्त के रिव्यू में यह MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो 140 करोड़ से अधिक शेयरों की खरीदारी के जरिए इसमें 21.2 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। इससे जुड़ा ऐलान 13 अगस्त 2024 को हो सकता है। एक और ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की बात करें तो इसने 10 रुपये के टारगेट प्राइस पर वोडा आइडिया की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन यह भी कहा कि बुलिश माहौल में यह शेयर 23 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है। वहीं बेयरिश माहौल में यह 7 रुपये तक टूट सकता है।


    एक साल में कैसी रही वोडा आइडिया के शेयरों की चाल

    वोडा आइडिया के शेयर पिछले साल 25 मई 2023 को एक साल के निचले स्तर 6.87 रुपये पर थे। इस लेवल से 8 महीने में यह 168 फीसदी से अधिक उछलकर 1 जनवरी 2024 को यह 18.42 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों का लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। वोडा आइडिया के शेयर फिलहाल हाई लेवल से करीब 27 फीसदी डाउनसाइड है। हालांकि वोडा आइडिया के एफपीओ निवेशक अभी भी तगड़े फायदे में हैं क्योंकि उन्हें 11 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। एफपीओ के शेयर 25 अप्रैल 2024 को लिस्ट हुए थे।

    Dixon Tech Share Price: मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे पर बंटे एक्सपर्ट्स; डूबेगा या बनेगा पैसा? ऐसा है रुझान

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।