Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया ने अगले 3 सालों में 50,000 से 55,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह इस राशि का इस्तेमाल अपनी 4G और 5G नेटवर्क क्षमता और कवरेज को मजूबत बनाने में करेगी। इस खबर के बाद आज 14 दिसंबर को वोडाफोन आइडिया के शेयर करीब 2.5 फीसदी तक उछलकर 8.07 रुपये के भाव पर पहुंच गए।
