Vodafone Idea ने चार सर्किल में 5G सेवाओं के मिनिमम रोल आउट टारगेट को पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने दूरसंचार विभाग को अगले 2 महीने में 4 से 6 सर्किल में मिनिमम रोलाउट आउट करने का भरोसा दिया है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज संवाददाता असीम मनचंदा ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि VI ने 5G सेवाओं का न्यूनतम रोलआउट पूरा कर लिया है। कंपनी ने 4 सर्कल में रोलआउट टेस्टिंग की है। दिल्ली, चेन्नई, पुणे और पंजाब में रोलआउट टेस्टिंग पूरी हो गई है। अगस्त तक रोल आउट पूरा करने की शर्त है। पेनल्टी के साथ अगस्त तक का समय दिया गया है। न्यूनतम रोलआउट नहीं होने पर लाइसेंस रद्द होने का खतरा है।
