Vodafone Idea Shares: ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर अपनी "Buy (खरीदें)" रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही इस शेयर को 22 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट वोडाफोन आइडिया की AGR क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो जाएगा। सिटी ने कहा कि अगर इस मामले में कोई भी फैसला कंपनी के पक्ष में जाता है, तो इससे उसके AGR बकाया राशि में काफी कमी आ सकती है, जिसका फायदा सीधे निवेशकों को मिलेगा। यह मामला लंबे समय से अटका हुआ है, और अब 30 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई करेगा।
