Vodafone Idea Network Outage: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार की सुबह नेटवर्क में व्यवधान का सामना करना पड़ा। कंपनी ने कहा कि यह व्यवधान एक "तकनीकी समस्या" ( “technical issue” ) के कारण था। जिसे अब ठीक कर लिया गया है। वोडाफोन आइडिया (VIL) के प्रवक्ता ने कहा, "सभी सेवाएं अब सामान्य हो गई हैं। शुक्रवार (18 अप्रैल) की सुबह तकनीकी समस्या के कारण एनसीआर (NCR) में हमारी नेटवर्क सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थीं। समस्या का समाधान कर लिया गया है और सभी सेवाएं अब सामान्य हो गई हैं।"