Get App

Voltas Q2 Results: दोगुना से अधिक बढ़ा नेट प्रॉफिट, रूम AC बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से हुआ फायदा

Voltas Q2 Results: मुनाफे में इस उछाल की वजह रूम एसी बिजनेस से 56% की वॉल्यूम ग्रोथ है। कंपनी के शेयरों में आज 0.47 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1770.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 58,583 करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 8:06 PM
Voltas Q2 Results: दोगुना से अधिक बढ़ा नेट प्रॉफिट, रूम AC बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से हुआ फायदा
एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने आज 29 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Voltas Q2 Results: एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने आज 29 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 132.83 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। मुनाफे में इस उछाल की वजह रूम एसी बिजनेस से 56% की वॉल्यूम ग्रोथ है। कंपनी के शेयरों में आज 0.47 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1770.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे Voltas के तिमाही नतीजे

वोल्टास ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में इसने ₹35.65 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। सितंबर तिमाही के दौरान वोल्टास का रेवेन्यू 14.23 फीसदी बढ़कर ₹2619.11 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹2292.75 करोड़ था। सितंबर तिमाही में वोल्टास का कुल खर्च 10.74 फीसदी बढ़कर ₹2486.89 करोड़ हो गया। वोल्टास की कुल आय सितंबर तिमाही में 16.53 फीसदी बढ़कर ₹2754.58 करोड़ हो गई। इसमें अन्य आय भी शामिल है।

कैसा रहा है Voltas के शेयरों का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें