VVIP Infratech IPO Listing: 90% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, फिर उछलकर शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

VVIP Infratech IPO Listing: वीवीआईपी इंफ्राटेक (पूर्व नाम विभोर बिल्डर्स) इंफ्रा कंपनी है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। खुदरा निवेशकों ने इसमें खूब पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं । चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 3:59 PM
VVIP Infratech IPO Listing: वीवीआईपी इंफ्राटेक का ₹61.21 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

VVIP Infratech IPO Listing: इंफ्रा कंपनी वीवीआईपी इंफ्राटेक (VVIP Infratech) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 236 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 93 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 176.70 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (VVIP Infratech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 185.53 रुपये (VVIP Infratech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं।

VVIP Infratech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

वीवीआईपी इंफ्राटेक का ₹61.21 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 236.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 168.45 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 456.82 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 181.73 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 65.82 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।


VVIP Infratech के बारे में

वर्ष 2001 में बनी वीवीआईपी इंफ्राटेक (पूर्व नाम विभोर बिल्डर्स) इंफ्रा कंपनी है। इसका कारोबार यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और देश के बाकी उत्तरी हिस्सों में फैला हुआ है। यह सीवेज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, वाटर टैंक्स, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर डेवलपमेंट वर्क्स, पावर डिस्ट्रीब्यूशन और सबस्टेशन इत्यादि के प्रोजेक्ट पर काम करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 4.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 13.58 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 20.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 24 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 285.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

VL Infraprojects IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री करते ही शेयर अपर सर्किट पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।