Waaree Energies Stock Price: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयरों में 5 जनवरी को दिन में 5.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 2705 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 2714.40 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर को 31 दिसंबर 2025 को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शामिल किया गया था। उसके बाद से इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ा है। हालांकि शेयर 23 दिसंबर से ही लगातार टूट रहा है और अब तक 12.3 प्रतिशत नीचे आ चुका है।
