Waaree Energies vs Premier Energies: सोलर मॉड्यूल बनाने वाली देश की दो दिग्गज कंपनियों वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज के शेयरों में आज उठा-पटक दिख रही है। ये ग्रीन और रेड जोन में झूल रहे हैं। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इनके शेयरों को लेकर जो टारगेट प्राइस दिया है, उसके हिसाब से तो इनमें गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। नोमुरा ने इनकी कवरेज शुरू की है। आज बीएसई पर वारी एनर्जीज के शेयर 0.71% की गिरावट के साथ ₹3200.90 (Waaree Energies Share Price) और प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 1.11% की फिसलन के साथ ₹1014.20 (Premier Energies Share Price) पर बंद हुए हैं।
