Warren Buffett हमेशा निवेशकों को बुनियादी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। दुनिया के इस दिग्गज इनवेस्टर्स की बातों को निवेशक बहुत ध्यान से सुनते हैं। इसकी वजह यह है कि शेयरों में निवेश से उन्होंने अकूत दौलत कमाई है।
Warren Buffett हमेशा निवेशकों को बुनियादी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। दुनिया के इस दिग्गज इनवेस्टर्स की बातों को निवेशक बहुत ध्यान से सुनते हैं। इसकी वजह यह है कि शेयरों में निवेश से उन्होंने अकूत दौलत कमाई है।
बफे ने 1994 में Berkshire Hathway की 1994 की एनुअल मीटिंग में कहा था, "नाई से आपको नहीं पूछना चाहिए कि आपको बाल कटाने की जरूरत है या नहीं।" उनकी इस सलाह की आज भी बहुत चर्चा होती है। उनकी यह सलाह 28 साल बाद भी शेयरों के इनवेस्टर्स के लिए बहुत मायने रखती है।
92 साल के दुनिया के इस सबसे बड़े निवेशक का हमेशा से यह मानना रहा है कि जब बात इनवेस्टमेंट की हो तो एक्सपर्ट्स और एजेंट्स के अपने इंटरेस्ट होते हैं। इसलिए हमेशा इनवेस्टमेंट को निवेश से जुड़ा रिसर्च खुद करना चाहिए।
उन्होंने कहा था, "कभी अनुमान या भविष्यवाणी पर भरोसा नहीं करें। खासकर उन लोगों के अनुमान पर तो कभी ध्यान न दें, जिनका इस अनुमान से जुड़ा कोई अपना इंटरेस्ट हो सकता है।" Berkshire Hathway के चेयरमैन ने कहा था कि अगर आप कोई शेयर, घर या या किसी बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं तो आपको खुद इस बारे में रिसर्च करनी चाहिए।
लंबे समय तक बफे के सहयोगी और साथी रहे चार्ली मुंगेर ने 1994 की एनुअल मीटिंग में कहा था कि एक बार एक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदते वक्त उन्हें 20 लाख डॉलर की कमाई के अनुमान के बारे में बताया गया था। यह हैरान करने वाला था।
बफे ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कोई बायर या इनवेस्टर कैसे किसी सेलर या उसके एजेंट की तरफ से पेश किए जाने वाले अनुमान को देखता है। हालाांकि, उन्होंने यह माना का किसी किसी निवेशक या खरीदार के लिए किसी बिजनेस के भविष्य के बारे में आइडिया नहीं होना और जुड़ी एक्सपर्ट की राय सुनना स्वाभाविक है।
Buffett ने कहा था, "चूंकि हमें खुद किसी बिजनेस के फ्यूचर के बारे में आइडिया नहीं होता, इसलिए हम किसी दूसरे व्यक्ति की बात को बहुत ध्यान से सुनते हैं। वह व्यक्ति अपना कमीशन लेकर हमें यह बताने की कोशिश करता है कि भविष्य में क्या होने वाला है...यह बहुत बचकाना है।"
उन्होंने कहा कि एक समय हमने अपनी रिपोर्ट में एक लाइन शामिल की थी। इसें कहा गया था कि नाई से आपको कभी नहीं पूछना चाहिए कि आपको बाल कटाने की जरूरत है या नहीं। यह सिद्धांत बिजनेस और इनवेस्टमेंट में भी लागू होती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।