Pharma Stocks: वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मा के लिए वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 की पहली तिमाही धमाकेदार रही। कंपनी ने जून तिमाही में करीब ₹300 करोड़ के सात एक्सपोर्ट-सोर्सिंग ऑर्डर्स पूरे किए। एक्सपोर्ट-सोर्सिंग ऑर्डर्स का मतलब देश के बाहर किसी एक देश से दूसरे देश में प्रोडक्ट्स की सप्लाई करना है। कंपनी ने इसकी जानकारी मंगलवार 8 जुलाई 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। इसके शेयरों की बात करें तो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि 11 जुलाई को बीएसई पर यह ₹12.92 (Welcure Drugs & Pharma Share Price) पर बंद हुआ था। इसका फुल मार्केट कैप ₹145.37 करोड़ है।
