Welspun Corp के शेयरों में तेजी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर भाव, अमेरिका से मिला ₹2400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Welspun Corp Share Price: वेल्सपन कॉरपोरेशन के शेयरों में मंगलवार 1 अक्टूबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। इसके साथ ही शेयर ने अपने ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को अमेरिकी बाजार से 2,400 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों की ओर से आज इस शेयर की खरीदारी बढ़ गई

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 12:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Welspun Corp Share Price: वेल्सपन कॉरपोरेशन के शेयरों में पिछले एक साल में 92.06% की तेजी आई है

Welspun Corp Share Price: वेल्सपन कॉरपोरेशन के शेयरों में मंगलवार 1 अक्टूबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। इसके साथ ही शेयर ने अपने ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को अमेरिकी बाजार से 2,400 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों की ओर से आज इस शेयर की खरीदारी बढ़ गई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 794.75 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गए, जो इसके पिछले बंद से 3.71 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि बाद में शेयर अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख पाया। दोपहर 12.45 बजे के करीब, कंपनी के शेयर एनएसई पर 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ 742.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसे कोटेड HSAW पाइप्स की सप्लाई के लिए यह बड़ा ऑर्डर मिला है, जो अमेरिका में नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इस ऑर्डर को मौजूदा वित्त वर्ष और वित्त वर्ष 2026 में पूरा किया जाएगा।


कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा, "इस ऑर्डर के मिलने से हमारी विश्वसनीयता और मजबूत हुई है और यह अमेरिकी बाजार में हमारी अग्रणी स्थिति को दिखाता है। अमेरिकी बाजार के लिए हमारा नजरिया बेहद पॉजिटिव बना हुआ है। हमारे पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हम भाग ले रहे हैं और उम्मीद है कि हमें और भी ऑर्डर मिलेंगे।"

यह कंपनी को दो दिनों में मिला दूसरा ऑर्डर है। इससे पहले सोमवार को कंपनी ने कहा कि उसे कोटेड LSAW पाइप और बेंड की सप्लाई के लिए मिडल ईस्ट से ऑर्डर मिला है। वेलस्पन कॉर्प ने कहा कि सोमवार का ऑर्डर मिलने के बाद भारत और अमेरिका में उसकेपाइपलाइन ऑर्डर की कुल वैल्यू 1,348 करोड़ रुपये हो गई है।

वेल्सपन कॉरपोरेशन के शेयरों में पिछले एक साल में 92.06 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं पिछले 3 साल में इस शेयर ने 428.96 प्रतिशत का धांसू मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- NMDC Shares: लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद फिसला शेयर, लेकिन इस खुलासे पर लौटे खरीदार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।