Welspun Corp की सहयोगी ने सऊदी अरब में की बड़ी डील, ₹480 करोड़ में बेची 5% हिस्सेदारी

Welspun Corp Shares: वेलस्पन मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड (WMHL) ने ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC) में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी को करीब 480 करोड़ रुपये (लगभग 21.89 करोड़ सऊदी रियाल) में बेच दिया है। बता दें कि EPIC, वेलस्पन कॉर्प की एक सहयोगी कंपनी है और यह सऊदी अरब के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 10:04 PM
Welspun Corp Shares: वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में इस साल अब तक करीब 34% की तेजी आई है

Welspun Corp Shares: वेलस्पन मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड (WMHL) ने ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (EPIC) में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी को करीब 480 करोड़ रुपये (लगभग 21.89 करोड़ सऊदी रियाल) में बेच दिया है। बता दें कि EPIC, वेलस्पन कॉर्प की एक सहयोगी कंपनी है और यह सऊदी अरब के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं। वेलस्पन कॉर्प ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी WMHL ने 11 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के तडावुल स्टॉक एक्सचेंज में कई दौर बातचीत के बाद EPIC में 5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है, जिसकी कुल वैल्यू 21.89 करोड़ सऊदी रियाल (लगभग 480 करोड़ रुपये) है।"

कंपनी ने बताया कि इस ट्रांजैक्शन के बाद EPIC में वेलस्पन मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड की हिस्सेदारी 31.5 प्रतिशत से घटकर 26.5 प्रतिशत हो गई है। हालांकि कंपनी अभी भी इस फर्म की सबसे बड़ी शेयरधारक बनी रहेगी।

वेलस्पन कॉर्प ने आगे बताया कि EPIC के शेयरों की बिक्री से जो राशि मिली है, उसका इस्तेमाल WMHL अपनी सऊदी अरब स्थित नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वेलस्पन पाइप्स कंपनी में निवेश करने में करेगी। कंपनी ने सऊदी अरब में DI (डक्टाइल आयरन) and लॉन्गिट्यूडिनल सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग) पाइप परियोजनाओं में 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कैपिटल एक्सपेंडिचर का योजना बनाई है। इस निवेश से इस योजना को आंशिक फंडिंग मुहैया कराई जा सकेगी।


इस बीच वेलस्पन कॉर्प के शेयर आज 11 नवंबर को एनएसई पर 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 765.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 34 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 46 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Hindalco Q2 Results: हिंडाल्को के शानदार नतीजे, शुद्ध मुनाफा 78% बढ़कर ₹3,909 करोड़ रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।