पीएम मोदी ने पिछले साल आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया। उसके बाद से कई भारतीय डेवलपर्स ने कई मेड इन इंडिया ऐप लॉन्च किए हैं। इसी तरह का एक भारतीय ऐप है Koo जो Twitter का भारतीय विकल्प है। कई भारतीय मंत्रियों और सेलीब्रिटीज ने इस भारतीय ऐप को डाउनलोड करके साइन अप कर लिया है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और रेल मंत्री पीयूष गोयल ऐसे अहम लोगों की सूचि में शामिल हैं जो Koo क्लब में आ चुके हैं। यहां हम आपको Koo के बारे में हर जरूरी जानकारी दे रहे है।
क्या है Koo?
Koo, Twitter का भारतीय विकल्प है। इस भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट का विकास मार्च 2020 में अप्रम्या राधाकृष्णा (Aprameya Radhakrishna) और मयंक बिदावत्क (Mayank Bidawatka) के किया। काफी हद तक Twitter की तरह ही Koo भी एक micro-blogging platform है जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए उपयोग मे लाया जा सकता है।
यह ऐप सरकार द्वारा अगस्त 2020 में दिए गए AatmaNirbhar App Innovation Challenge के तहत बनाया गया है। यह ऐप हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया और असमी भाषा को सपोर्ट करता है। यूजर कू ऐप के जरिए फोटो, ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट शेयर कर सकता है। ट्विटर की तरह ही कू भी अपने यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए चैट करने की सुविधा देता है। आप इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कोई भी कॉन्टेंट शेयर कर सकते हैं।
कू को कैसे डाउनलोड करें?
आप कू (koo) ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसको आईफोन और एंड्राइड डिवाइस दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी एवरेज रेटिंग 4.7 स्टार की है। वहीं iOS ऐप पर इसकी रेटिंग 4.1 की है। एंड्राइड पर इस ऐप को 49,400 से ज्यादा रिव्यू मिले हैं। यह ऐप खबर लिखे जाने तक दस लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
