Get App

Nifty और बैंक निफ्टी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, जानें तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स की राय

निफ्टी पर राय देते हुए Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि निफ्टी पिछले 3 दिनों से 200 DEMA अटेंड करता है। अब तो वह भी रीगेन भी नहीं कर पा रहा है। ये अब लोअर ट्रेजेक्टरी की ओर जाता हुआ दिख रहा है। इसका कल का लो लेवल 23496 आज के लिए मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी में 100 प्वाइंट की और गिरावट आ सकती है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 12:41 PM
Nifty और बैंक निफ्टी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, जानें तीन दिग्गज एक्सपर्ट्स की राय
बैंक निफ्टी पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने कहा कि इसमें आज 49500 पर स्थित मल्टीपल स्ट्रॉन्ग बेस आज टूटता हुआ दिखाई दिया है। लिहाजा बैंक निफ्टी फिसल कर 48500 के लेवल तक भी गिर सकता है

Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Market Expert के अमित सेठ ने कहा कि बाजार पिछले तीन दिनों से बाजार में कमजोरी दिख रही है। हम देख रहे हैं निफ्टी पिछले 3 दिनों से 200 DEMA अटेंड करता है उसे रीगेन करने की कोशिश करता है। अब तो वह भी रीगेन नहीं कर पा रहा है। ये अब लोअर ट्रेजेक्टरी की ओर जाता हुआ दिख रहा है। इसका कल का लो लेवल 23496 रहा जो आज के लिए मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी में 100 प्वाइंट की और गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर मार्केट प्रेशर में है और यहां कॉन्फिडेंस नहीं आ रहा है। लिहाजा आज के लिए स्टॉक स्पेसिफिक अप्रोच रखना चाहिए और सतर्क नजरिया अपना कर मार्केट में कारोबार करना चाहिए।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल की बैंक निफ्टी पर राय

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि हमने कल भी देखा ता बैंक निफ्टी पूरे इंडेक्सेस में अंडरपरफॉर्मर है। लेकिन आज इसमें आज 49500 पर स्थित मल्टीपल स्ट्रॉन्ग बेस भी आज टूटता हुआ दिखाई दिया है। इसलिए मुझे लगता है बैंक निफ्टी कहीं ना कहीं और फिसल सकता है। बैंक निफ्टी फिसल कर 48500 के लेवल तक भी गिर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए पॉसिबल डाउनसाइड है। वहीं ऊपर की तरफ जब तक 50700 के लेवल अच्छे वॉल्यूम के साथ पार नहीं होता है तब तक इसमें तेजी आने की संभावना कम है। लिहाजा बैंक निफ्टी में उछाल में बिकवाली की रणनीति अपनानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें