Get App

एनटीपीसी, मेट्रो ब्रांड्स और ग्लेनमार्क फार्मा पर मंगलवार 3 अक्टूबर को कैसी हो आपकी रणनीति, जानें कैसे होगा मुनाफा

Glenmark Pharmaceuticals पर एक्सपर्ट ने कहा कि इसमें जनवरी में 370 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद रिकवरी देखने को मिली। जबकि जुलाई में तेजी का मोमेंटम 830 रुपये के स्तर के करीब रुक गया। इसके बाद इसमें करेक्टिव गिरावट आई। इसमें हायर हाई और हायर लो देखने को मिला। लिहाजा इसमें 774 रुपये पर स्टॉपलॉस के साथ 927 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 02, 2023 पर 10:52 AM
एनटीपीसी, मेट्रो ब्रांड्स और ग्लेनमार्क फार्मा पर मंगलवार 3 अक्टूबर को कैसी हो आपकी रणनीति, जानें कैसे होगा मुनाफा
NTPC पर राय देते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि इसमें 260 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जा सकती है। लेकिन स्टॉक 235 रुपये से नीचे गिरे तो निकलने की सलाह होगी

बाजार शुक्रवार 29 अक्टूबर को अपने पिछले दिन के आधे नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहा। शुक्रवार को बाजार अक्टूबर एफएंडओ सीरीज (October F&O series) की अच्छी शुरुआत करते हुए आधा प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। वास्तव में निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक bullish harami पैटर्न बनाया है। यह एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। वहीं सितंबर सीरीज की एक्सपायरी के आखिरी दिन गुरुवार को बनी हुई लॉन्ग बेयर कैंडल अंदर शुक्रवार को एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनता दिखा। ये पैटर्न दर्शाता है कि अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से 19,750 से ऊपर वापस आ जाता है तो आने वाले सत्रों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार को निफ्टी 115 अंक उछलकर 19,638 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 320 अंक बढ़कर 65,828 पर पहुंच गया। जबकि पॉजिटिव रुझानों के कारण ब्रॉडर मार्केट में लगभग एक प्रतिशत की बढ़त हुई।

ChartAnalytics के फोरम छेड़ा ने बताया NTPC, Metro Brands, Glenmark Pharma पर मंगलवार 3 अक्टूबर को क्या होनी चाहिए निवेशकों और ट्रेडर्स की रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें