D-Mart Shares: Q3 नतीजे पर शेयर रॉकेट, 15% का तगड़ा उछाल, लेकिन पैसे लगाने से पहले चेक करें ये डिटेल्स

D-Mart Share Price: हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही। न सिर्फ इसका रेवेन्यू अनुमान से अधिक स्पीड से बढ़ा बल्कि स्टोर्स की संख्या में अच्छा इजाफा हुआ। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्मों की राय मिली-जुली है और खरीदारी से अधिक बेचने की सलाह है। जानिए ब्रोकरेजेज इसे बेचने की सलाह क्यों दे रहे हैं?

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
D-Mart Share Price: दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के शेयर रॉकेट बन गए।

D-Mart Share Price: दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के शेयर रॉकेट बन गए। इसकी सेल्स 17.5 फीसदी बढ़ी जो कई तिमाहियों में सबसे अधिक रही। इस धमाकेदार नतीजे पर डीमार्ट की पैरेंट कंपनी के शेयर 15 फीसदी से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 11.21 फीसदी के उछाल के साथ 4023.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 15.13 फीसदी उछलकर 4165.00 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

D-Mart की पैरेंट कंपनी Avenue SuperMarts के रिजल्ट की खास बातें

दिसंबर तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स को 15,565 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन रेवेन्यू हासिल हुआ जो अनुमान से 2 फीसदी अधिक रहा। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू 17.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर ₹15,570 करोड़ पर पहुंच गई। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 10 नए स्टोर खोले और अब इसके 387 स्टोर हो गए हैं।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

डीमार्ट के शेयर 24 सितंबर 2024 को 5484.00 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इसे हाई लेवल से तीन ही महीने में यह 38 फीसदी फिसलकर पिछले महीने 20 दिसंबर 2024 को 3400.00 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 20 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान?

डी-मार्ट को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान मिला-जुला है। इसे कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे सेल रेटिंग, 9 ने बाय और 9 ने होल्ड रेटिंग दी है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने 5360 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। वहीं मॉर्गन स्टैनले ने इसे 3702 रुपये के टारगेट प्राइस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रोकरेज का कहना है कि इसकी ग्रोथ शानदार तो रही और रेवेन्यू 17.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा लेकिन यह इसके हिस्टोरिकल 20 फीसदी की ग्रोथ से कम ही है।

गोल्डमैन सैक्स ने भी इसे 3425 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि तीसरी तिमाही में ग्रोथ में सुधार दिखा लेकिन डिस्काउंटिंग बढ़ने के चलते मार्जिन पर नजर रखनी होगी। ब्रोकरेज का मानना है कि क्विक कॉमर्स कंपनियों की तेज ग्रोथ से एवेन्यू की ग्रोथ को झटका लग सकता है। सिटी ने भी इसे 3500 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है।

Capital Infra Trust InvIT IPO: साल 2025 के पहले इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिस्टिंग की तैयारी, प्राइस बैंड फिक्स

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।