Get App

GSK Pharma Shares: दो दिन में 29% रिटर्न, जीएसके फार्मा के शेयर रॉकेट, अब आगे ये है रुझान

GSK Pharma Shares: ग्लाक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा (जीएसके फार्मा) के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजे पर रॉकेट बन गए हैं। लगातार दो दिनों में यह सुपर फास्ट से ऊपर चढ़ा है और भाव 29% ऊपर चढ़ गए। चेक करें कि इसके नतीजे कैसे रहे जिसने जीएसके फार्मा के शेयरों को रॉकेट बना दिया और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 5:00 PM
GSK Pharma Shares: दो दिन में 29% रिटर्न, जीएसके फार्मा के शेयर रॉकेट, अब आगे ये है रुझान
दिसंबर तिमाही में GSK Pharma को ₹230 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को ₹46 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था यानी कि सालाना आधार पर इसमें 400% से अधिक की तेजी आई।

GSK Pharma Shares: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ग्लाक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा (जीएसके फार्मा) के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुझान दिखा। दो दिनों में यह 29% मजबूत हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले जीएसके फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में 20% के अपर सर्किट ₹2421.30 पर पहुंच गए थे। आज की बात करें तो दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर इंट्रा-डे में 17 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली के बावजूद शेयरों की मजबूती बनी हुई है और आज बीएसई पर यह 11.82% के उछाल के साथ ₹2608.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 17.70% के उछाल के साथ ₹2744.95 पर पहुंच गया था।

एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 15 अप्रैल 2024 को यह एक साल के निचले स्तर ₹1825.05 से चार महीने में यह 69% से अधिक उछलकर 22 अगस्त 2024 को ₹3087.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल इस हाई से यह करीब 19 फीसदी डाउनसाइड है।

GSK Pharma के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

दिसंबर तिमाही में जीएसके फार्मा को ₹230 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को ₹46 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था यानी कि सालाना आधार पर इसमें 400% से अधिक की तेजी आई। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 18% उछलकर ₹949 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव के चलते ग्रॉस मार्जिन 1.50 पर्सेंटेज प्वाइंट फिसलकर 62.2% पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें