Get App

IREDA के शेयर ₹100 के पार, दो हफ्ते में 219% रिटर्न, निकाल लें मुनाफा या अभी और बढ़ेगा निवेश?

IREDA Share Price: इस समय पावर और पीएसयू शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान काफी पॉजिटिव है। इस माहौल में इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर धमाकेदार स्पीड से ऊपर चढ़ रहे हैं। इसके शेयर पिछले महीने 29 नवंबर को ही लिस्ट हुए थे और दो हफ्ते से भी कम समय में 32 रुपये के इस शेयर ने 210 फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया है। ऐसे में कुछ निवेशक मुनाफा बुक करने की सोच रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 7:45 PM
IREDA के शेयर ₹100 के पार, दो हफ्ते में 219% रिटर्न, निकाल लें मुनाफा या अभी और बढ़ेगा निवेश?
IREDA अभी हाल ही में पीएम कुसुम (PM KUSUM) स्कीम, रूफटॉप सोलर और कई अन्य बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) सेक्टर्स के लोन के लिए एक रिटेल डिविजन लेकर आई।

IREDA Share Price: इस समय पावर और पीएसयू शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान काफी पॉजिटिव है। इस माहौल में इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर धमाकेदार स्पीड से ऊपर चढ़ रहे हैं। इसके शेयर पिछले महीने 29 नवंबर को ही लिस्ट हुए थे और दो हफ्ते से भी कम समय में 32 रुपये के इस शेयर ने 210 फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया है। ऐसे में कुछ निवेशक मुनाफा बुक करने की सोच रहे हैं लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि यह लॉन्ग टर्म में भी शानदार रिटर्न दे सकता है तो ऐसे में इसे होल्ड भी कर सकते हैं। आज की बात करें तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 20 फीसदी उछलकर 102.02 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया था। दिन के आखिरी में BSE पर यह 19.94 फीसदी की मजबूती के साथ 101.97 रुपये के भाव (IREDA Share Price) के भाव पर बंद हुआ है।

IREDA में क्यों है तेजी का रुझान

इरेडा ने अभी हाल ही में पीएम कुसुम (PM KUSUM) स्कीम, रूफटॉप सोलर और कई अन्य बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) सेक्टर्स के लोन के लिए एक रिटेल डिविजन लेकर आई। रिटेल डिविजन खुलने के कुछ ही समय के भीतर कुसुम-बी स्कीम के तहत इसने 58 करोड़ रुपये का अपना पहला लोन भी जारी कर दिया। इसने शेयरों को तगड़ा सपोर्ट दिया। इसके एसेट बुक में सबसे अधिक करीब 30 फीसदी हिस्सा सोलर एनर्जी, फिर विंड एनर्जी की 20.9 फीसदी, स्टेट यूटिलिटीज की 19.2 फीसदी और हाइड्रोपावर की 11.5 फीसदी हिस्सेदारी है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के चेयरमैन और एमडी प्रदीप कुमार दास ने उम्मीद जताई कि प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन स्टेज में सबसे पहली पसंद इरेडा बनी रहेगी। कंपनी के सीएमडी के मुताबिक सिर्फ सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट डेवलपर्स के साथ भी इसके कारोबारी संबंध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें