BEL Share Price: डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर आज सुस्त मार्केट में रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में यह करीब 3 फीसदी उछल गया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक कारोबारी दिन पहले यानी एग्जिट पोल के बाद यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। फिलहाल इस हाई से यह 4 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि यह रिकवर होकर न सिर्फ इस हाई लेवल को क्रॉस करेगा बल्कि इसकी तेजी शेयरों को और ऊपर लेकर जाएगी। आज BSE पर यह 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 309.55 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 310.50 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था।
