Get App

Stock Market Strategy: गिरावट पर खरीदारी' या 'और गिरने का इंतजार', कौन सी स्ट्रैटेजी अपनाएं इस समय?

Stock Market Strategy: दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो दो कारोबारी दिनों में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 4 फीसदी टूट गए। अब ऐसे में निवेशकों को यह उलझन हो रही है कि ऐसे मार्केट में किस स्ट्रैटेजी से पैसे लगाएं। आमतौर पर मार्केट जब गिर रहा होता है तो दो ही प्रकार की स्ट्रैटेजी होती है, या तो 'वेट एंड वॉच' यानी देखो और इंतजार या 'बाय ऑन डिप' यानी गिरावट पर खरीदारी की

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 2:10 PM
Stock Market Strategy: गिरावट पर खरीदारी' या 'और गिरने का इंतजार', कौन सी स्ट्रैटेजी अपनाएं इस समय?
मार्केट की मौजूदा गिरावट में एक्सपर्ट्स निवेशकों को सतर्क कर रहे हैं कि वैश्विक मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता के चलते फिलहाल 'देखो और इंतजार करो' वाली स्ट्रैटजी ही सही है।

Stock Market Strategy: दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो दो कारोबारी दिनों में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 4 फीसदी टूट गए। अब ऐसे में निवेशकों को यह उलझन हो रही है कि ऐसे मार्केट में किस स्ट्रैटेजी से पैसे लगाएं। आमतौर पर मार्केट जब गिर रहा होता है तो दो ही प्रकार की स्ट्रैटेजी होती है, या तो 'वेट एंड वॉच' यानी देखो और इंतजार या 'बाय ऑन डिप' यानी गिरावट पर खरीदारी की। मार्केट की मौजूदा गिरावट में एक्सपर्ट्स निवेशकों को सतर्क कर रहे हैं कि वैश्विक मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता के चलते फिलहाल 'देखो और इंतजार करो' वाली स्ट्रैटजी ही सही है।

वैश्विक मार्केट में क्यों है बिकवाली का दबाव?

पिछले हफ्ते ओवरवैल्यूएशन और धीमी अर्निंग्स ग्रोथ से जुड़ी चिंताओं के चलते अमेरिकी मार्केट में टेक स्टॉक्स धड़ाम हो गए। अमेरिका में जॉब डेटा में सामने आया कि बेरोजगारी बढ़ रही है जिससे इकॉनमी की सुस्ती के भयावह संकेत मिले। इसके अलावा बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरें बढ़ा दीं जिसके चलते कई वैश्विक मनी मैनेजर जिन्होंने येन के रूप में कर्ज लिया था, उन्होंने एसेट्स बेचना शुरू कर दिया। इन सबसे ऊपर ईरान और इजराइल के बीच जंगी माहौल ने बिकवाली का दबाव और बढ़ा दिया। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब निफ्टी का वैल्यूएशन काफी हाई हो चुका है।

क्या है एक्सपर्ट्स का रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें