Get App

Stock Tips: REC और PFC में 4 जून का पूरा घाटा रिकवर, लेकिन अब पावर फाइनेंस में इस लेवल पर रहें सावधान

Stock Tips: लोकसभा चुनाव के नतीजे जिस दिन आए थे यानी 4 जून को, पावर सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों आरईसी (REC) और पीएफसी (PFC) के शेयर 25 फीसदी तक टूट गए थे। हालांकि दोनों ही शेयरों में लगभग पूरी रिकवरी हो चुकी है। आज की बात करें तो दोनों ही शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनमें आगे भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 4:32 PM
Stock Tips: REC और PFC में 4 जून का पूरा घाटा रिकवर, लेकिन अब पावर फाइनेंस में इस लेवल पर रहें सावधान
टेक्निकल चार्ट पर REC और PFC, न तो ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में हैं।

Stock Tips: लोकसभा चुनाव के नतीजे जिस दिन आए थे यानी 4 जून को, पावर सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों आरईसी (REC) और पीएफसी (PFC) के शेयर 25 फीसदी तक टूट गए थे। हालांकि दोनों ही शेयरों में लगभग पूरी रिकवरी हो चुकी है। आज की बात करें तो दोनों ही शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की बात करें तो यह 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 549.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। एक दिन पहले इंट्रा-डे में यह 559.60 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। अब REC की बात करें तो BSE पर यह 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 612.15 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 619.20 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें आगे भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

REC और PFC के लिए ये लेवल हैं अहम

टेक्निकल चार्ट पर दोनों ही स्टॉक्स न तो ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में हैं। आरईसी का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 69 और पीएफसी का 68.6 है। 70 से ऊपर आरएसआई होने का मतलब शेयर ओवरबॉट जोन में होता है। ट्रेडबुल सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर का मानना है कि आरईसी 665 रुपये की तरफ बढ़ रहा है जबकि पीएफसी 610 का लेवल छू सकता है। सच्चितानंद के मुताबिक दोनों ही शेयरों को लेकर समान ही रुझान है। यहां तक कि ट्रेंड स्ट्रेंथ इंडिकेटर्स भी समान हैं। सच्चितानंद का अनुमान है कि इनकी तेजी का रुझान बना रहेगा क्योंकि बजट आने वाला है।

दोनों में समान पैटर्न, लेकिन पीएफसी में एक दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें