Get App

SIEMENS और OMCs क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

SIEMENS का मुनाफा 90 प्रतिशत उछला जबकि रेवन्यू 32 प्रतिशत बढ़ी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 12:46 PM
SIEMENS और OMCs क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं।

ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

SIEMENS ने मार्च तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी का REVENUE 32 प्रतिशत बढ़ा जबकि मुनाफा 90 प्रतिशत उछला। जानते हैं क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउसेज

MACQUARIE की SIEMENS पर राय

MACQUARIE ने SIEMENS पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1520 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि C&S सेगमेंट को छोड़ ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही है। वहीं ABB के मुकाबले ऑर्डर का मोमेंटम कमजोर रहा है।

JEFFERIES की OMCs पर राय

JEFFERIES ने OMCs पर राय देते हुए कहा कि गैसोलीन में तेजी दिखाई दे रही है लेकिन डीजल में कमजोरी है। हालांकि कीमतें बढ़ने से छोटी अवधि में OMCs शेयर में तेजी संभव है। वहीं आउटपरफॉर्मेंस कायम रखने के लिए GRM में रिकवरी जरूरी है। इन्हें इस सेक्टर में BPCL से ज्यादा HPCL पसंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें