शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में पहले दिन दिग्गज एक्सपर्ट्स कहां लगा रहें हैं मुनाफे का दांव

आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जानते हैं किन स्टॉक्स में कमाई के मौके देख रहे हैं जानकार

अपडेटेड Jun 14, 2021 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कारोबारी नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Prudent Borking के प्रदीप होतचंदानी, Algorithmic Trader के विशाल मेहता और stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम के बीच मुकाबला हो रहा है। इन तीनों के बीच कमाई के खेल में सुझाये गये स्टॉक्स से निवेशकों को अच्छा मुनाफा कमाने मिल सकता है।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

    बाजार पर एक्सपर्ट्स की राय

    Stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में थोड़ी मुनाफा वसूली दिखी है जिसके चलते निफ्टी में गिरावट नजर आई है लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी भी देखने को मिली है। मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों पर खरीदारी नजर आ रही है। लेकिन आज बाजार में ट्रेडिंग करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।


    Algorithmic Trader के विशाल मेहता ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में अपट्रेंड बना हुआ है। इस समय की हालिया गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 15400 के स्तर को ब्रेक नहीं करता है तब बाजार बुल जोन में रहेगा इसलिए बाय ऑन डिप्स पर रणनीति अपनानी चाहिए। हालांकि इस समय ट्रेडिंग करते समय स्टॉपलॉस लगाना के प्रति सजगता जरूरी है।

    Prudent Borking के प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि हमने मई के मध्य में निफ्टी में एक अच्छा अपमूव और अपट्रेंड देखा था। इस समय 15567 का एक महत्वपूर्ण स्तर जहां से इसे बाउंसबैक मिल रहा है जब तक ये लेवल बना रहता है तब तक गिरावट में खरीदारी के मौके ढूंढने चाहिए। इसके अलावा स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेड करना चाहिए। बाजार में अभी भी निचले स्तरों से खरीदारी नजर आ रही है इसलिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।

    Stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाई वाला स्टॉकः DABUR

    कृष ने कहा कि इस स्टॉक में 569 के स्तर पर 584 रुपये के लक्ष्य के लिए 564 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

    Algorithmic Trader के विशाल मेहता का कमाई वाला स्टॉकः FDC

    विशाल ने कहा कि इस स्टॉक में 357.90 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 408.25 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 337.25 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Prudent Borking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः JSW STEEL

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 733 के स्तर पर 710 के स्टॉपलॉस के साथ 810 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

    stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाई वाला स्टॉकः HPCL

    कृष ने कहा कि इस स्टॉक में 299 के स्तर पर 310 रुपये के लक्ष्य के लिए 292 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

    Algorithmic Trader के विशाल मेहता का कमाई वाला स्टॉकः NBCC

    विशाल ने कहा कि इस स्टॉक में 57.70 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 66.01 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 54.53 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Prudent Borking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः SUNFLAG

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 85.15 के स्तर पर 81.20 के स्टॉपलॉस के साथ 96.40 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

    Stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाई वाला स्टॉकः VINYL CHEM

    कृष ने कहा कि इस स्टॉक में 146 के स्तर पर 158 रुपये के लक्ष्य के लिए 142 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

    Algorithmic Trader के विशाल मेहता का कमाई वाला स्टॉकः COCHIN SHIPYARD

    विशाल ने कहा कि इस स्टॉक में 423.80 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 461.95 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 411.10 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Prudent Borking के प्रदीप होतचंदानी का कमाई वाला स्टॉकः GULSHAN POLY

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 175.50 के स्तर पर 169 के स्टॉपलॉस के साथ 193 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।