आज मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें YES SECURITIES का नजरिया

Nifty पर राय देते हुए YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने कहा कि कुछ दिनों से देखा जाये तो निफ्टी ऊपर की तरफ 24800 के लेवल को पार नहीं कर पा रहा है। उसी समय इंडेक्स नीचे की तरफ 24300 के लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर होल्ड कर रहा है। मुझे लग रहा है कि 24300 से 24400 का जोन इनटैक्ट रहेगा

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Wipro पर YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने 350 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बैंकिंग स्टॉक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। BANDHAN BANK, BANK OF INDIA, INDIAN BANK और RBL BANK के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं NBFC में गिरावट नजर आई है। L&T FINANCE, CHOLA, GIC HOUSING और M&M FINANCE के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी की निफ्टी पर राय

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी की बात करें तो इसमें फॉलोअप एक्शन कहीं ना कहीं मिसिंग है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक अच्छी खासी रिकवरी देखने को मिली थी। कुछ दिनों से देखा जाये तो निफ्टी ऊपर की तरफ 24800 के लेवल को पार नहीं कर पा रहा है। उसी समय इंडेक्स नीचे की तरफ 24300 के लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर होल्ड कर रहा है।


ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, आज के दिन कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

निफ्टी एक दायरे में कंसोलिडेशन फेज में नजर आ रहा है। मुझे लग रहा है कि 24300 से 24400 का जोन इनटैक्ट रहेगा। निफ्टी कुल मिलाकर इसी रेंज में कंसोलिडेट करेगा। मिडकैप और स्मॉलकैप में ट्रैक्शन दिख रहा है लिहाजा इनमें फोकस करना चाहिए।

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी पसंदीदा स्टॉक्स

Wipro Future : खरीदें - 309 रुपये, टारगेट - 350 रुपये, स्टॉपलॉस - 295 रुपये

मिडकैप सेगमेंट के स्टॉक्स पर उन्होंने कहा कि इसमें हल्का करेक्शन देखने को मिल रहा है। इसलिए इसमें बॉय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाकर चुनिंदा स्टॉक्स में खरीदारी करनी चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।