Stock Market for Youth or Veteran: स्टॉक्स में युवाओं का बढ़ा क्रेज, आधे मार्केट पर कब्जे से बस इतना ही दूर

Which age group have most investors: घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। स्टॉक्स के भाव फटाफट दोगुना, तीन गुना हो रहे हैं। इसने युवा निवेशकों को तगड़े रिटर्न के लिए तेजी से आकर्षित किया है। अब एनएसई के आंकड़ों से भी पक्का हो गया है कि युवा निवेशकों का दबदबा तेजी से बढ़ा है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चूंकि स्टॉक मार्केट में बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक उम्र के) का दबदबा तेजी से कम हो रहा है और युवाओं (30 वर्ष से कम उम्र के) की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो इसका असर निवेशकों के मीडियन ऐज पर भी दिख रहा है।

Which age group have most investors: स्टॉक मार्केट की तेजी युवाओं को भी काफी आकर्षित कर रही है और इसकी पुष्टि अब आंकड़ों से हो गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक अब भारतीय स्टॉक मार्केट में 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का दबदबा है। मार्च 2018 से अगस्त 2024 के बीच युवा निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मार्च 2018 में इनकी संख्या कुल निवेशकों में महज 22.9 फीसदी थी लेकिन अब अगस्त 2024 के आंकड़ों के मुताबिक युवा निवेशकों का दबदबा 40 फीसदी पर पहुंच गया। इन आंकड़ों से पुष्टि हो जा रही है कि युवा निवेशक का स्टॉक मार्केट में दबदबा तेजी से बढ़ा है।

बाकी ऐज ग्रुप के निवेशकों के दबदबे की क्या है स्थिति?

मार्च 2018 से अगस्त 2024 के बीच 30 वर्ष से कम उम्र के निवेशकों का दबदबा 22.9 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान 30-39 और 40-49 उम्र के निवेशकों का दबदबा लगभग स्थिर रहा। हालांकि इससे ऊपर के उम्र के निवेशकों के दबदबे में तेज गिरावट आई। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक 50-59 आयु ग्रुप और 60 वर्ष से ऊपर के निवेशकों का दबदबा कम हुआ है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च 2018 से अगस्त 2024 तक 12.7 फीसदी से गिरकर 7.2 फीसदी पर आ गई।


निवेशकों की मीडियन ऐज में तेज गिरावट

चूंकि स्टॉक मार्केट में बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक उम्र के) का दबदबा तेजी से कम हो रहा है और युवाओं (30 वर्ष से कम उम्र के) की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो इसका असर निवेशकों के मीन और मीडियन ऐज पर भी दिख रहा है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2018 में निवेशकों की मीडियन ऐज 38 वर्ष थी जो मार्च 2024 के आखिरी में गिरकर 32 वर्ष आ गई यानी कि करीब आधे निवेशकों की उम्र 32 वर्ष से कम है तो आधे के करीब निवेशकों की उम्र 32 वर्ष से अधिक के पार है। इसके अलावा निवेशकों की मीन ऐज भी मार्च 2018 में 41.2 वर्ष से गिरकर अगस्त 2024 में 35.8 वर्ष पर आ गई यानी निवेशकों की औसत आयु 35.8 वर्ष है।

SEBI ने दी बड़ी राहत, अब इन डिटेल्स का नहीं करना होगा खुलासा तो कुछ के लिए मिला ज्यादा समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।