मंथली एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरूआत के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 23550 के करीब पहुंचा है। COFORGE ने MICROSOFT के साथ करार बढ़ाया है। डेवलपर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए करार बढ़ाया है। इधर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में रौनक देखने को मिल रहा है। 30 मार्च को बोनस शेयर पर विचार से पहले BSE करीब 4 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉपर बना। CAMS और MCX में भी डेढ़ परसेंट तक की मजबूती देखने को मिल रहा है । ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
Marico -प्रकाश गाबा Marico के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 636 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 650 - 660 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Dixon Tech (Fut)- रचना वैद्य Dixon Tech Tubes के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 13500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 13100-13000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
SRF (Fut)- राजेश सातपुते SRF के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2820-2800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tube Investments- आशीष बहेती Tube Investments के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2760 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2660 - 2600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Godrej Consumer Products-अमित सेठ Godrej Consumer Product के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1115 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1160 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।