Get App

ब्लॉक डील के चलते 7% टूटे शेयर, लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी 271% मुनाफे में

Stock Market News: एक शेयर ऐसा है, जब से मार्केट में लिस्ट हुआ, हर महीने पॉजिटिव रिटर्न दिया। एक साल में आईपीओ निवेशकों का पैसा करीब चार गुना होने की राह पर था लेकिन फिर एकाएक तगड़ा ब्रेक लगा और एक दिग्गज निवेशक के शेयर बेचने की रिपोर्ट पर शेयर 7% टूट गए। हालांकि आईपीओ निवेशक अब भी तगड़े मुनाफे में हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 5:01 PM
ब्लॉक डील के चलते 7% टूटे शेयर, लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी 271% मुनाफे में
DOMS के शेयरों के लिए एक साल का लॉक-इन 18 दिसंबर को समाप्त हुआ है।

DOMS Share Price: स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयर पिछले साल लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों का पैसा करीब चार गुना होने की राह पर था। हालांकि फिर एकाएक एक साल का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया और एक दिग्गज निवेशक के शेयर बेचने की रिपोर्ट पर बिकवाली की लहर आ गई। इंट्रा-डे में आज 6.98 फीसदी फिसलकर 2842.30 रुपये के भाव तक आ गया था। निचले स्तर पर कुछ खरीदारी तो हुई लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। दिन के आखिरी में यह 4.11 फीसदी की गिरावट के साथ 2930 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

लॉक-इन खत्म होने पर किसने बेचे DOMS के शेयर?

डोम्स के शेयरों का आज भारी लेन-देन हुआ लेकिन शेयर किसने खरीदे और किसने बेचे, इसका खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इटैलियन स्टेशनरी FILA लिस्टिंग के बाद एक साल का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद 4.57 फीसदी होल्डिंग ब्लॉक डील के जरिए बेचने वाली थी। डोम्स के शेयरों के लिए एक साल का लॉक-इन 18 दिसंबर को समाप्त हुआ है।

आईपीओ निवेशक अब भी तगड़े मुनाफे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें