हाहाकार, Sensex में इन 7 बड़ी वजहों से 1200 अंकों की गिरावट, Nifty भी आया 22475 के नीचे

Why Market Falls: घरेलू स्टॉक मार्केट में इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) टूट गए। वैश्विक मार्केट में मची हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में कुछ ही सेक्टर हैं जो फिलहाल ग्रीन हैं। जानिए कि मार्केट में आज की गिरावट की अहम वजहें क्या हैं और किन सेक्टर्स में खरीदारी का रुझान दिख रहा है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई।

Why Market Fall: वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई। विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली और कच्चे तेल में उबाल ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बिखर गए। इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन एक्सपायरीज की बाढ़ ने तो और दबाव बनाया। इस दबाव में सेंसेक्स (Sensex) तो करीब 1200 प्वाइंट्स टूट गया और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी फिसलकर 22475 के नीचे आ गया। अभी 09:25 पर सेंसेक्स 997.99 प्वाइंट्स यानी 1.36% की गिरावट के साथ 72585.23 और निफ्टी 50 भी 284.25 यानी 1.25% की फिसलन के साथ 22535.35 पर है। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 1,191.24 प्वाइंट्स गिरकर और निफ्टी 349.45 टूटकर 22,470.15 तक आ गया था।

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिनटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी जैसे सेक्टर में हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट खुलते ही निवेशकों के करीब ₹7 लाख करोड़ डूब गए।

Why Markey Fall: इन वजहों से मार्केट में हाहाकार

NSE के पांच इंडेक्सेज की एक्सपायरी


चूंकि इस बार 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा जिसके चलते निफ्टी की मंथली एक्सपायरी एक दिन पहले आज खिसक गई। आज सिर्फ निफ्टी 50 नहीं बल्कि एनएसई के और भी इंडेक्सेज जैसे कि निफ्टी बैंक , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट 50 की भी मंथली एक्सपायरी है।

स्टॉक्स के F&O की एक्सपायरीज

आज सिर्फ एनएसई के इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी नहीं है बल्कि एनएसई पर स्टॉक्स के भी F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की एक्सपायरी है।

ईरान-अमेरिका के बीच गहराती जंग

पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया है। एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहकर मार्केट की घबराहट और बढ़ा दी कि अमेरिका ईरान से तेल ले सकता है और यह खार्ग आइलैंड के मुख्य एक्सपोर्ट हब पर कब्जा कर सकता है।

कच्चे तेल में उबाल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद लाल सागर में जंग का एक फ्रंट और खुला। यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर हमला कर दिया जिसने कच्चे तेल मे उबाल ला दिया और भाव प्रति बैरल $116 के पार निकल गए। यमन के ईरान के सपोर्टर हूती विद्रोहियों के लड़ाई में शामिल होने और अमेरिकी सेना की बढ़ती मौजूदगी ने एनर्जी सप्लाई में और रुकावट की चिंता बढ़ा दी।

वैश्विक मार्केट में हाहाकार

पश्चिमी एशिया में गहराती लड़ाई और कच्चे तेल में उबाल ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट को हिला दिया। एशियाई मार्केट में बात करें तो जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी तो 3% से अधिक टूट गया है। ताइवान के ताइवान वेटेड में 1% से अधिक, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेग में 1% की गिरावट आई है।

India VIX में उछाल

मार्केट में घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स 5.87% उछलकर 28.38 पर पहुंच गया है।

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.13 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले अक्टूबर 2024 में FPI ने किसी एक महीने में सबसे अधिक सेलिंग की थी। उस वक्त उन्होंने 94017 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। NSDL के आंकड़ों के अनुसार, FPI साल 2026 में अब तक भारतीय शेयर बाजार से 1.27 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

भारतीय बाजार का तीन साल में सबसे बुरा हाल, मार्केट कैप 8% घटा, दुनिया के 13 बाजारों के m-cap में कमी

नहीं बदल रहा FPI का रुख, मार्च में अब तक बेचे ₹1.13 लाख करोड़ के शेयर; किन कारणों से हैं सेलर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।