Get App

Solar Stock: प्रीमियर एनर्जीज पर म्यूचुअल फंड्स का बड़ा दांव! प्रमोटर के हिस्सेदारी बेचने के बाद भी कर रहे बड़ी खरीदारी

Solar Stock: प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी बेची, लेकिन बड़े म्यूचुअल फंड्स ने इसी सोलर स्टॉक Premier Energies में करोड़ों रुपये झोंक दिए। आखिर ऐसा क्या दिखा कि Quant, Motilal Oswal और Canara Robeco जैसे फंड हाउस खरीदारी में जुट गए? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 5:21 PM
Solar Stock: प्रीमियर एनर्जीज पर म्यूचुअल फंड्स का बड़ा दांव! प्रमोटर के हिस्सेदारी बेचने के बाद भी कर रहे बड़ी खरीदारी
Premier Energies के शेयर गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 1,052 रुपये पर बंद हुए।

Solar Stock: सोलर कंपनी Premier Energies के प्रमोटर्स ने मई 2026 में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा कम किया। वहीं देश की कई बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों ने इसमें जमकर निवेश किया। इननमें Quant Mutual Fund, Motilal Oswal, Canara Robeco और Edelweiss जैसे फंड हाउस शामिल हैं। इन्होंने प्रीमियर एनर्जीज में में नई खरीदारी की या अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

सबसे बड़ी खरीदारी Quant ELSS Tax Saver Fund ने की। फंड ने करीब 40.84 लाख शेयर खरीदे और अपने AUM का 3.32% इस शेयर में लगाया। वहीं Motilal Oswal Midcap Fund ने करीब 29.16 लाख शेयर खरीदे और इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी 1.25% से बढ़ाकर 2.13% कर दी। Canara Robeco Midcap और Edelweiss Equity Savings Fund ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

क्यों पसंद आ रहा है यह शेयर?

Premier Energies भारत की प्रमुख सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, वेफर, इंगट और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है। भारत से अमेरिका को होने वाले सोलर सेल एक्सपोर्ट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें